फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एवीबीपी ने एमएलएसएम कालेज में किया जोरदार धरना प्रदर्शन

एवीबीपी ने एमएलएसएम कालेज में किया जोरदार धरना प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
एवीबीपी ने एमएलएसएम कालेज में किया जोरदार धरना प्रदर्शन
एमएलएसएम कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन

कॉलज प्रबंधन पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सुंदरनगर इकाई की ओर से महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कॉलेज की विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर किया गया। इकाई अध्यक्ष निखिल चंदेल ने बताया महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से न तो शौचालयों की साफ-सफाई करवाई जा रही है और न ही प्राध्यापक समय पर पहुंच रहे हैं। प्राध्यापकों से बात करने पर उनकी तरफ से यह कहा जाता है कि जबसे हम इस महाविद्यालय में पढ़ा रहे हैं, हमारा आने का यही समय है। परिषद ने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। कैंटीन, ग्राउंड, लाइब्रेरी, फिजिक्स डिपार्टमेंट आदि स्थानों के बाहर कूड़ा कर्कट पड़ा रहता है। प्रबंधन सफाई के मामले में भी गैर जिम्मेदाराना साबित हो रहा है। एक ओर जहां देश भर में सफाई अभियान चल रहे हैं वही महाविद्यालय में सफाई को लेकर प्रशासन थोड़ा सा भी चिंतित नजर नहीं है। अधिकतर प्राध्यापक तो समय पर पहुंचते हैं लेकिन कुछ एक प्राध्यापकों का महाविद्यालय में आने का अपना ही समय है। इससे महाविद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। अगर किसी विद्यार्थी को किसी आवेदन पर हस्ताक्षर करवाने हों तो उसे घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन को पहले भी इस समस्या के बारे में चेताया गया था लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इकाई अध्यक्ष निखिल चंदेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन गंभीर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद सुंदरनगर इकाई भूख हड़ताल करने से गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर तहसील संयोजक सचिन चौधरी, इकाई सचिव विनय, परीक्षित, अविनाश सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed