फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चार मार्च से शुरू होगा शिवरात्रि महोत्सव, पांच को निकलेगी पहली जलेब

चार मार्च से शुरू होगा शिवरात्रि महोत्सव, पांच को निकलेगी पहली जलेब

Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चार मार्च से शुरू होगा शिवरात्रि महोत्सव, पांच को निकलेगी पहली जलेब
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2019 का आयोजन 4 से 11 मार्च तक मंडी शहर के पड्डल मैदान में किया जाएगा। पांच मार्च को प्राचीन देवता शिवरात्रि की पहली जलेब की शोभा बढ़ाएंगे। राजदेवता माधोराय की अगुवाई में पहली जलेब से शिवरात्रि पर्व का आगाज होगा। 8 मार्च को दूसरी तथा अंतिम जलेब 11 मार्च को निकलेगी। प्रशासन का दावा है कि देवसदन की पहली मंजिल का निर्माण शिवरात्रि मेले से पहले कर लिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो इतिहास में पहली बार देवता और देवलुओं को देव सदन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वीरवार को उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। इसमें यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव तक मोतीपुर में बन रहे देवसदन के ग्राउंड फ्लोर का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसमें मेले के दौरान जिले के देवी-देवताओं तथा उनके साथ आए देवलुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी। मेला मैदान में सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैले, इसके लिए समुचित मात्रा में कूड़ादान स्थापित किए जाएंगे। मेले में नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, सहायक आयुक्त राज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

..........
स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता
मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। डीसी ऋग्वेद ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। शिवरात्रि महोत्सव से संबंधित स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने लोगों से स्मारिका के लिए लेख इत्यादि प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

..........
पिछली बार आय से ज्यादा हुआ खर्च
शिवरात्रि महोत्सव-2018 में लगभग 2 करोड़ 81 लाख रुपये आय के रूप में प्राप्त हुए। विभिन्न गतिविधियों पर लगभग 2 करोड़ 86 लाख रुपये व्यय किए गए। वीरवार को बैठक में इसका ब्योरा पेश किया गया। डीसी ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभाग प्रदर्शनियां लगाएंगे ताकि सरकारी की योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed