{"_id":"5bc37213bdec2269871ed7d2","slug":"31539535379-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन प्रभावितों के हक के लिए अब तीन स्तर पर होंगी बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन प्रभावितों के हक के लिए अब तीन स्तर पर होंगी बैठकें
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं को लेकर अब हर माह तीन स्तरों पर समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी। शिमला में फोरलेन संघर्ष समिति के साथ हुई सरकार की एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक ने माना कि फोरलेन के निर्माण में प्रभावितों का हर रोज जो रोष सामने आ रहा है उसे हल करने में सरकार ने देरी कर दी है। अब इन समस्याओं का समाधान अवश्य ही किया जाएगा। शनिवार को इस मामले में फोरलेन समिति के साथ शिमला में एक उच्चस्तरीय बैठक परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के बाद यह उम्मीद भी बंध गई है कि कोई हल अवश्य ही निकलेगा। इस उच्चस्तरीय बैठक में कई अधिकारी भी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक काफी संतोषजनक रही। दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और समाधान निकालने पर जोर दिया। परिवहन मंत्री ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि फोरलेन में प्रभावितों का रोष जायज है। सरकार ने इसमें कुछ देरी कर दी है, लेकिन अब सरकार इसका समाधान करेगी। इसके लिए सरकार हर माह तीन स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित करेगी। इनमें उपमंडल, जिलास्तर और स्टेट स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके लिए उपायुक्तों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
..
आज होगी हड़ताल : खुशहाल सिंह
बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जब तक अधिग्रहण 2013 को सरकार लागू नहीं करती है तब तक प्रभावितों के हितों की लड़ाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक बैठक का परिणाम नहीं आता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 15 अक्तूबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन और सामूहिक भूख हड़ताल यथावत रहेगी। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संतोषजनक रही है। सरकार उनकी मांगों को मानने में अवश्य विचार करेगी।
000