फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मारपीट के दोषी को दो साल कारावास

मारपीट के दोषी को दो साल कारावास

Tue, 24 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दोषी को दो साल कारावास
court

सरकाघाट (मंडी)। महिला से मारपीट के आरोपी को दोषी करार देते हुए सरकाघाट कोर्ट नंबर दो ने दो साल कारावास और 2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। तीन धाराओं के तहत अलग-अलग सजाएं सुनाई गई हैं। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष से मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी नितिन कुमार और आशीष कुमार ने की। उनके अनुसार रजनी देवी ने 15 मार्च 2013 को पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसी दिन सुबह नौ बजे जब वह घास काटने कौहण गांव गई थी तो मुंशी राम गांव रोसो डाकघर सधोट ने उसके साथ गाली गलौज किया। सरिये से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने 325 आईपीसी के तहत 2 साल सजा और 1000 जुर्माना, 323 आईपीसी के तहत एक हजार जुर्माना, 341 आईपीसी के तहत 500 रुपये जुर्माना भी अदा करने का आदेश सुनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed