फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरोट-घटासनी सड़क छह घंटे तक रही बाधित, सैकड़ों यात्री परेशान

बरोट-घटासनी सड़क छह घंटे तक रही बाधित, सैकड़ों यात्री परेशान

Tue, 08 May 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बरोट-घटासनी सड़क छह घंटे तक रही बाधित, सैकड़ों यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
बरोट (मंडी)। बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर हलदेड़ के समीप सुबह भूस्खलन होने से सड़क छह घंटे तक बाधित रही। गत तीन दिनों से यहां पर लगातार लैंड स्लाइड हो रहा है। रुक-रुक कर इस जगह पर चट्टानें सड़क के ऊपर गिर रही हैं। जिससे यहां पर सड़क से गुजरने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है। मंगलवार सुबह छह बजे के करीब हुए भूस्खलन के कारण क्षेत्र में सैकड़ों पर्यटकों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले इस जगह पर भूस्खलन होने के कारण सड़क पर चार दिन तक यातायात बाधित रहा था। इस दौरान विभाग ने सड़क को बहाल कर दिया था। लेकिन, सड़क पर लगातार गिर रहे मलबे के खतरे को पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया था। जिस कारण यहां पर लंबे अरसे से लगातार मलबा गिर रहा है। मंगलवार सुबह अचानक चट्टानें गिरने से सड़क बाधित हो गई। जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग बरोट में फंस गए। दोपहर एक बजे तक सड़क को बहाल कर दिया गया। जिससे स्थानीय लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन, समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण यहां पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कनिष्ठ अभियंता बरोट टेक चंद ने कहा कि दोपहर बाद सड़क को बहाल कर दिया गया है। जल्द ही घटनास्थल पर मलबे को पूरी तरह से साफ किया जाएगा।
विज्ञापन


जान जोखिम में डाल वाहन निकाल रहे पर्यटक
बरोट के पूर्व प्रधान चमेल सिंह, राम सिंह, लछमन, बीरी सिंह ने कहा कि इस जगह हर रोज पहाड़ी से थोड़ी सी बारिश में पत्थर गिर रहे हैं। जबकि, विभाग की नींद नहीं खुल रही है। गत दिनों भी इस स्थान पर डंगा धंसने से पहाड़ी गिरने से 4 दिन सड़क बंद रही थी। जबकि विभाग ने थोड़ी सी कटाई करके काम बंद कर दिया है। जिस कारण पर्यटकों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने यहां पर ब्लास्टिंग की है। जिस कारण पहाड़ी पूरी तरह से खोखली हो गई है। इन दिनों जब पर्यटकों की क्षेत्र में आवक ज्यादा है तो लगातार यहां पर चट्टानें गिर रही हैं। जिस कारण पर्यटकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जान जोखिम में डालकर इस सड़क से पर्यटकों के सैकड़ों वाहन रोजाना गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed