फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बीएसएल नहर में गिरे व्यक्ति का नहीं लगा कोई सुराग

बीएसएल नहर में गिरे व्यक्ति का नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बीएसएल नहर में गिरे व्यक्ति का नहीं लगा कोई सुराग
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू- बग्गी मार्ग पर बैहली के निकट शुक्रवार शाम नहर में गिरे व्यक्ति का शनिवार को भी कोई पता नहीं चल पाया है। युवक की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से परिजनों की मांग पर यहां के निजी गोताखोरों को भी बुलाया गया। जिन्होंने शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार नहर में गोता लगाया। लेकिन, उन्हें न तो शव मिला और न ही कोई निशान। संभावना जताई जा रही है कि शव पानी के तेज बहाव के साथ बीएसएल जलाशय की ओर बह गया है। जहां से कई दिनों के बाद ही शव बाहर निकलता है। शुक्रवार शाम को एक नहर किनारे बैठा व्यक्ति अनियंत्रित होकर उसमें गिर गया। उसके नहर में गिरने पर जब वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे नहर से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन जब तक वह इसमें कामयाब होते वह नहर में डूब गया। पुलिस के अनुसार नहर में गिरे व्यक्ति की पहचान मान सिंह (45) के रूप में हुई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि नहर में गिरे व्यक्ति की तलाश को अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed