{"_id":"59a59efd4f1c1b46738b456a","slug":"31504026365-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाओ में वैन खाई में गिरी तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाओ में वैन खाई में गिरी तीन घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार रात करीब 12 बजे फगवाओ के पास कांगड़ा से आनी जा रही वैन अनियंत्रित होकर ढांक से करीब 200 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वैन में सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। जबकि हादसे के बाद से वैन चालक फरार है। घायलों को उपचार के लिए रोहांड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र में लाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा से वैन में सवार चार युवक आनी जा रहे थे। जब वैन सुंदरनगर- करसोग मार्ग पर फगवाओ के निकट सोमवार रात करीब 12 बजे पहुंची तो मोड़ काटते समय अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार आनी के धारली गांव निवासी विनोद कुमार (21), बैलो गांव निवासी राकेश कुमार (21) और रमेश कुमार (18) घायल हो गए। सौभाग्यवश जब यह हादसा हुआ तो वैन के पीछे एक अन्य कार आ रही थी। जिन्होंने हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। इस दौरान सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने घायलों को खाई में गिरी वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए 108 के माध्यम से सामुदायिक केंद्र रोहांड़ा पहुंचाया। जहां घायलों को उपचार के उपरांत मंगलवार सुबह छुट्टी दे दी गई। इधर, हादसे के बाद से ही वैन चालक मौका से फरार है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।