फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   300 police personnel will take care of security in Jogindernagar fair

जोगिंद्रनगर मेले में 300 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Mon, 21 Mar 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
300 police personnel will take care of security in Jogindernagar fair
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेला के आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों से बैठक करते एस - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में 300 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। शरारती तत्वों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रॉन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सोमवार को मेले की सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मेला समिति की बैठक अध्यक्ष और एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि मेले में शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए मेला स्थल में सीसीटीवी कैमरों का पहरा रहेगा। मेला मैदान में पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा। यहां पर 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रहेंगे। रामलीला मैदान में सायंकालीन सांस्कृतिक संध्याओं में हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की क्यूआरटी टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस जवानों की मेला समिति ने मांग की है। करीब तीन सौ पुलिस के जवान मेले की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम ने कहा है कि इस बार मेले के कारोबारियों से अगर किसी ने अवैध वसूली या फिर जबरन सामान उठाने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें हवालात भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मेले की सुरक्षा प्रबंधों पर मेला समिति से थाना प्रभारी की बैठक में रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि मेले में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों को सुरक्षा देना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed