{"_id":"688132d3cfc9b79e00086358","slug":"30-meter-portion-of-four-lane-collapsed-in-diod-230-roads-including-nh-blocked-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163500-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डयोड में फोरलेन का 30 मीटर हिस्सा धंसा, एनएच समेत 230 सड़कें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डयोड में फोरलेन का 30 मीटर हिस्सा धंसा, एनएच समेत 230 सड़कें ठप
Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंडोह के समीप डयोड में फोरलेन धंसने के साथ डंगे में आई दरारें। स्त्रोत-जागरूक पाठक
- फोटो : सफारी पार्क में तेंदुए के शावकों के पास शेरनी रूपा का शावक।
मंडी/पंडोह। बारिश के बाद से जिला मंडी बुरी तरह प्रभावित है। डयोड में करीब 30 मीटर हिस्से में आधा मीटर तक फोरलेन धंस गया है। जिले में अभी एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 230 सड़क मार्ग बाधित हैं, जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
जिले में 98 बिजली ट्रांसफार्मर और 65 पेयजल योजनाएं काम नहीं कर रही हैं। मंडी-कुल्लू के बीच डयोड में फोरलेन करीब 30 मीटर हिस्से में आधा मीटर तक धंस गया है। यह वही स्थान है जो 2023 की भीषण बरसात में भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था। सड़क किनारे बना सपोर्टिंग वॉल (डंगा) कभी भी गिर सकता है, जिससे मार्ग के पूरी तरह टूटने और गुजरने वाले वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
एक तरफ पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं और दूसरी तरफ सड़क धंस रही है, जिससे यह हिस्सा असुरक्षित बन गया है। फिलहाल एकतरफा यातायात जारी है और बड़े वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, एनएचएआई मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि मामला ध्यान में है और आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। डयोड के पास फोरलेन में सेटलमेंट हुई है, जो फिलहाल ऊपरी सेटलमेंट प्रतीत हो रही है। निरीक्षण कर पूरे मामले का जायजा लिया जाएगा।