फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   26 more specialist doctors deployed in hospitals across the state, not even one in Jogindernagar

Mandi News: प्रदेशभर के अस्पतालों में 26 और विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, जोगिंद्रनगर में एक भी नहीं

Mon, 05 Aug 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
26 more specialist doctors deployed in hospitals across the state, not even one in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में आईजीएमसी शिमला से पोस्ट ग्रेजुएट और सीनियर रेजिडेंट की उपाधि हासिल करने वाले 26 अतिरिक्त विशेषज्ञों की तैनाती की है। मगर पीलिया के कहर से जूझ रहे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में एक भी विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

बीते एक माह में जोगिंद्रनगर उपमंडल में 200 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। दो लोगों को पीलिया के कारण जान भी गवानी पड़ी है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग ने यहां मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग ने कांगड़ा, शिमला, चंबा, बिलासपुर, मंडी, और सिरमौर के अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

मंडी जिले के 100 बिस्तरों वाले जोगिंद्रनगर अस्पताल में किसी भी विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। बता दें कि जोगिंद्रनगर में मेडिसिन, चर्म और आंख रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को कांगड़ा और मंडी के सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटेरियन अजय ठाकुर और व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेषज्ञों की नियुक्ति न होने पर हैरानी जताई और सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों पर तत्काल विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग की। उपमंडल में जोगिंद्रनगर अस्पताल के अलावा कोई बड़ा निजी अस्पताल भी नहीं है। इससे मरीज इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। मगर यह भी बेहतर सुविधाएं न मिलने पर मरीज टांडा, पालमपुर, मंडी और नेरचौक का रुख करते हैं।

उधर, विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार किया है। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने भी जोगिंद्रनगर अस्पताल में रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य सचिव से पत्राचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed