फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   25 hours in Kalohdhar and Karnal villages Lightening electricity

कलोहधार एवं करनाल गांवों में 25 घंटे गुल रही बिजली, आई तो जले उपकरण

Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
25 hours in Kalohdhar and Karnal villages Lightening electricity
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत थौना के कलोहधार और करनाल गांवों में करीब 25 घंटों तक बिजली गुल रही। जब लाइट आई तो बढ़ी वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। लोगों ने बताया कि उनके घरों में एलईडी टीवी, फ्रिज, एलईडी बल्ब आदि हजारों रुपयों के उपकरण जल गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिजली बोर्ड की लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन

कहा कि हाल ही में कई नए उपकरण दिवाली और नवरात्रों में ही खरीदे थे, जोकि अब जल गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक तो इतने घंटों तक लोगों को बिजली के बिना रहना पड़ा और जब बिजली आई तो उनके उपकरण जल गए। सर्दी का मौसम है और बिना बिजली के लोगों को बहुत सी दिक्कतें होती हैं। उपभोक्ताओं में परस राम, रामलाल, लेखराज, नरपत, बोहरी देवी, ख्याली राम, रमेश, रत्न, पवन, चमन लाल, ब्रह्मी देवी आदि ने कहा कि उनके घरों में हजारों रुपयों के उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली बोर्ड से इसकी भरपाई करने की मांग उठाई है।
उधर, इस बारे में सहायक अभियंता बिजली बोर्ड बलवीर सिंह का कहना है कि नुकसान की जानकारी मिली है। वह इस बात का पता लगा रहे हैं, इसके लिए मौके पर अधिकारी और कर्मचारियों को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed