{"_id":"69da28e828eb2cead001e371","slug":"22630-students-took-the-navodaya-entrance-exam-at-19-centers-in-the-district-mandi-news-c-90-1-ssml1024-192641-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले के 19 केंद्रों में 22630 छात्रों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले के 19 केंद्रों में 22630 छात्रों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
3493 में से 2630 रहे उपस्थित, जून अंत तक आएगा परिणाम
नवोदय विद्यालयों में चयनित छात्रों को मिलती है निशुल्क शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले भर में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 3493 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2630 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। नवोदय विद्यालयों में चयनित छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है, जिससे यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।
परीक्षा में मानसिक योग्यता, गणित और भाषा विषयों से प्रश्न पूछे गए। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम बताया, हालांकि कुछ छात्रों के अनुसार पेपर थोड़ा कठिन भी रहा। सह शिक्षा स्कूल मंडी केंद्र में 153 में से 126 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य एसडी शर्मा के अनुसार कुल आवेदकों में 1726 लड़कियां और 1767 लड़के शामिल थे, जिनमें से 1312 लड़कियां और 1318 लड़के परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा का परिणाम जून महीने के अंत तक घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
मेरी परीक्षा ठीक हुई, लेकिन प्रश्नपत्र थोड़ा मुश्किल था। मैं पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर पाई। -इंशिता, मंडी
-- -
परीक्षा आसान थी। मैंने पूरा प्रश्नपत्र हल कर दिया है। मैं जवाहर नवोदय स्कूल पंडोह में पढ़ना चाहता हूं। मैंने समय से पहले पूरा प्रश्नपत्र हल कर दिया था। -रितिक, देहरीनाला
मैंने परीक्षा दी है, लेकिन प्रश्नपत्र आसान नहीं था। मैंने इस परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम किया था। -काव्य, बालू
प्रश्नपत्र थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मैंने पूरा प्रश्नपत्र हल कर दिया है। मुझे कुछ प्रश्नों के उत्तरों पर शंका है। -रोहित, कटौला।