{"_id":"66158f722501e302df05d184","slug":"22-organizations-united-and-gave-the-message-of-harmony-mandi-news-c-90-1-ssml1026-123780-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिंदू नववर्ष पर 22 संस्थाओं ने एकजुट होकर दिया समरसता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिंदू नववर्ष पर 22 संस्थाओं ने एकजुट होकर दिया समरसता का संदेश
Wed, 10 Apr 2024 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
छोटी काशी में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सेरी मंच पर हिन्दू नव वर्ष पर लगे कार्यक्रम
मंडी। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नौ अप्रैल से विक्रमी संवत 2081 यानी हिंदू नववर्ष का आगाज हो गया है। इस मौके पर छोटी काशी मंडी में धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर द्वारा ऐतिहासिक सेरी मंच पर बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 22 धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लेकर समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने अपनी हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। इसके उपरांत सेरी मंच पर स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्थाओं की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर भीम चंद सरोच ने बताया कि सनातन धर्म में सभी धार्मिक कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष से ही शुरू होते हैं। आज की युवा पीढ़ी अपने धर्म को भूलती जा रही है। इसलिए धर्म संघ द्वारा पिछले वर्ष ही हिंदू नव वर्ष को मनाने शुरूआत की गई हैैै।
धर्म संघ मुख्य सलाहकार ओमराज शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को सनातन के साथ जोड़ने की कोशिश की है, ताकि युवा अपनी संस्कृति के साथ जुड़ा रहे। इस मौके पर सदर विधायक अनिल शर्मा, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट राजपूत सभा मंडी इकाई प्रधान शमशेर सिंह मिन्हास व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों की अक्षय ऊर्जा को सकारात्मक रूप देना अनिवार्य : हर्षित मिन्हास
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की एबीवीपी इकाई द्वारा हिंदू नव वर्ष को भारी उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय में रंगोली और विवि परिसर को सजाकर और छात्रों एवं स्टाफ को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष हर्षित मिन्हास ने बताया कि आज के युवाओं के बीच हिंदू नव वर्ष की जागरूकता पैदा करना अनिवार्य है। आज युवाओं में अक्षय ऊर्जा है, परंतु हमें उस ऊर्जा को सकारात्मक दृष्टिकोण देने की आवश्यकता है। संवाद
चैत्र नवरात्र पर नलसर में बांटा हलवा और चने
नेरचौक (मंडी)। चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर मंगलवार को नलसर में हलवा और चने का भंडारा लगाया गया। स्थानीय व्यापारियों ने भंडारा आपसी सहयोग द्वारा लगाया। इसमें व्यापारी दलीप, विशाल, सुभाष, सागर, कपिल, कमल किशोर और कृष्ण चंद आदि ने करीब एक क्विंटल चना और हलवा का भंडारा बनाया। प्रथम नवरात्र के अवसर पर माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। भोग लगाने के बाद प्रसाद बांटा गया। संवाद