फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   22 multi task workers of PWD will sell liquor in Dharampur

Mandi News: धर्मपुर में पीडब्ल्यूडी के 22 मल्टी टास्क वर्कर बेचेंगे शराब

Fri, 25 Apr 2025 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
22 multi task workers of PWD will sell liquor in Dharampur
सरकार के आदेशों का सीटू ने किया विरोध, कहा-रद्द किया जाए फरमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। लोक निर्माण मंडल धर्मपुर के तहत कार्यरत 22 मल्टी टास्क वर्करों को प्रदेश सरकार ने शराब की बिक्री के लिए तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें उपमंडल टिहरा के 12 और मढ़ी के 10 मजदूर शामिल है। अधिशासी अभियंता ने आदेश जारी कर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को इन्हें जल्द रिलीव करने के लिए कहा है।
आदेशों पर वर्कर समेत मजदूर यूनियन सीटू बिफर गई है। उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया है। सीटू जिला प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार अजीबोगरीब फैसले ले रही है। इस साल प्रदेशभर में शराब की 260 दुकानों की नीलामी सरकार की गलत नीति और मुख्यमंत्री की हठधर्मिता के कारण नहीं हो पाई है। इससे अभी तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। अब हर तीसरे दिन नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के वर्करों को शराब बेचने के लिए तैनात कर दिया गया है जोकि सेवा शर्तों के विपरीत है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग में लगाए गए मल्टी टास्क वर्करों को सड़क निर्माण कार्य के लिए भर्ती किया गया था। इन्हें धर्मपुर मंडल से भी बाहर भेजने के लिए आदेश जारी हुए हैं। विभाग में कार्य करने के लिए सुबह 9 से 5 बजे तक काम करना होता है, लेकिन शराब की दुकानों के खुला रहने का समय तो 12 घंटे से भी अधिक होता है। विभाग और सरकार इस फैसले को तुरंत रद्द करे। सीटू ने चेताया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो सीटू मजदूरों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed