फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देव समागम में पहुंचे 150 के करीब देवी-देवता

देव समागम में पहुंचे 150 के करीब देवी-देवता

Mon, 04 Mar 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
देव समागम में पहुंचे 150 के करीब देवी-देवता
मंडी। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव समागम सज गया है। महापर्व के लिए छोटी काशी मंडी पूरी तरह से तैयार है। महोत्सव में देव समागम की शोभा बढ़ाने के लिए करीब डेढ़ सौ देवी-देवता मंडी पहुंच चुके हैं। बड़ा देव कमरूनाग के बाद सोमवार को देव पराशर ने भी माधोराय मंदिर में हाजिरी भरकर पर्व की शोभा बढ़ाई। चौहारघाटी और सराजघाटी की देव धुन ने भी महोत्सव को चार चांद लगाए। एक साल बाद देवताओं के आगमन और वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से शहर भक्तिमयी माहौल से सराबोर हो उठा। सोने, चांदी से तैयार देव मोहरों की सुरक्षा कड़ी रहेगी। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में 216 देवी-देवताओं को बुलाया गया है। राज देवता माधोराय और मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद देवता अपने ठहरने वाले स्थानों पर पहुंचे। टारना माता मंदिर में भी बड़ा देव कमरूनाग के दर्शनों को लेकर भक्ति का सैलाब उमड़ा है। मंदिर के पुजारी हर्ष कुमार ने बताया कि मंदिर में दर्शनों को लेकर भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन

....
3 बजे पड्डल मैदान पहुंचे देव पराशर
देव पराशर ऋषि तीन बजे के करीब ऐतिहासिक पड्डल मैदान पहुंचे। यहां पर मेला कमेटी ने देव का स्वागत किया। यहां पर कई देवताओं ने देव पराशर ऋषि से मिलन किया और फेरी ली। इसके बाद देव पराशर ने राजदेवता माधोराय के मंदिर में हाजिरी भरी।
विज्ञापन

...
साथ-साथ पहुंचे सराज और चौहार के देवता
चार बजे के करीब चौहारघाटी के देवता राज दरबार में पहुंच गए। बड़ादेयो हुरंग नारायण ने दरबार में चौहारक्षेत्र के देवताओं की अगुवानी की। चौहार के देवताओं के हाजिरी भरने के तुरंत बाद सराज क्षेत्र के देवता देव बड़ा विष्णु मतलोड़ा, देव चुंजवाला, छमांहू-छांजनू, शैटीनाग दरबार में हाजिरी भरने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed