{"_id":"5c5db02cbdec224a611c1393","slug":"21549643820-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमरी गंगा में सड़क पर फिसला फोर व्हीलर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमरी गंगा में सड़क पर फिसला फोर व्हीलर, युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमरी गंगा में फिसली गाड़ी, युवक की मौत
शादी समारोह में ले जा रहे थे साउंड सिस्टम
हादसे में चालक घायल, अस्पताल में भर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। पधर के पर्यटन स्थल हिमरी गंगा में सड़क पर फिसलन के चलते एक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार देर रात को हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी बरोट क्षेत्र में किसी शादी समारोह में डीजे साउंड सिस्टम लेकर वाया डायनापार्क रोड होकर जा रही थी और बर्फ गिरने के कारण मार्ग बंद हो गया। वाहन में सवार दोनों युवक वापस पधर लौट रहे थे कि डायना पार्क के पास वाहन बर्फ में स्किड होकर करीब सौ मीटर नीचे जा लुढ़का। हादसे में तरुण कुमार (31) पुत्र चुनी लाल निवासी सुराहन की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चालक सुरेंदर कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय केशव राम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार चल रहा है। हादसे के शिकार दोनों युवक खाना बागला सुराहन तहसील पधर निवासी बताए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सिउन के उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे के दौरान वे अपनी दुकान पर मौजूद थे। हादसे की सूचना उन्हें मोबाइल पर घायल चालक सुरेंद्र कुमार ने दी। वह तुरंत राहत के लिए घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पधर ले गए। हादसे की सूचना उन्होंने पुलिस के साथ-साथ दोनों युवकों के परिजनों को भी दे दी। पधर अस्पताल में तरुण कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोनल अस्पताल मंडी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की पुष्टि उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने की है।