फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सराज में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन अभी चार सड़कें बंद

सराज में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन अभी चार सड़कें बंद

Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सराज में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन अभी चार सड़कें बंद
जंजैहली/थुनाग/बालीचौकी (मंडी)। सराज में बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। चार संपर्क मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो सके हैं। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पानी के पाइप जाम हो गए है। इससे पेयजल की किल्लत बरकरार है। बर्फबारी के चलते पुराने जर्जर बिजली के खंभे जवाब दे चुके हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। घाट, सुधराणी, थाटा, बुंग जहलगाड़, कटबाणु, लोट, भनबास, सोमगाड़ खलबाहन, चलौट आदि के लिए संपर्क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को बर्फबारी में पैदल चलकर रोजमर्रा के कार्य निपटाने पड़ रहे हैं। ऐसे में बर्फबारी के कारण हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सराज की थाची-डीडर, सुधराणी-थाटा, बुंग-बलबाड़, गाड़ागुशैणी-घाट सड़कों पर पहिए थम गए हैं। सराज घाटी के ओम प्रकाश, तारा चंद, चतर ठाकुर, डोले राम, लेद राम, अरविंद कुमार, यशवंत सिंह, बलदेव राज सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़कें बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने विभाग से मार्ग दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

...
इन क्षेत्रों में नहीं आ रहा पानी
सराज के डीडर, खौली, गाड़ागुशैणी, बुंग, चलौट, सराची आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पेयजल पाइपें जाम हो गई हैं। घाटी के कुलदीप, रमन ठाकुर, केहर सिंह, सुरेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में पेयजल पाइपों के जाम होने से ग्रामीणों को घर से तीन किलोमीटर दूर बावड़ियों से पानी ढोना पड़ रहा है जिसके चलते हमारा आने जाने में ही सारा समय बरबाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
किया जा रहा समाधान: आईपीएच
आईपीएच के सहायक अभियंता संजीव ठाकुर का कहना है कि ठंड के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे पेयजल पाइपें जाम हो गई हैं। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बावजूद पानी की समस्या के समाधान के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं।
...
सड़क मार्ग को दुरुस्त करने में लगी हैं मशीनें : केके कश्यप
लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके कश्यप का कहना है कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी से चार मार्ग बंद हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनें लगी हैं। जल्द ही सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़ी।

....
स्टोरी टू
यहां सड़क बहाल लेकिन बस का इंतजार
मंडी। लंबाथाच-कल्हणी सड़क बहाल होने के दस दिन बाद भी बस नहीं चल पाई है। इसके चलते क्षेत्र के सराची, कल्हणी, करथाच, घाट, नलबागी, थाच, ड़गैल आदि लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। घाटी के निवासी गोपाल सिंह, रोहित ठाकुर, रमेश कुमार, रोता राम, धनी राम, चंद्रमणी सहित अन्य का कहना है कि सड़क बहाल होने के दस दिन बाद भी बस नहीं चल पाई है। इस मार्ग पर एचआरटीसी की तीन बसें चलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बस चालक अपनी मनमर्जी करके भाटकीधार तक ही बस को चलाते हैं जबकि वहां से आगे कल्हणी दस किलोमीटर है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि बस को कल्हणी तक चलाया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed