{"_id":"5c3a25a0bdec227382445b2f","slug":"21547314592-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र की पौंटा पंचायत के चहुक्कू गांव के आईटीबीपी जवान रजनीश कुमार का शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिजनों सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान का शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। उन्हें 31 दिसंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार 2006 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में कुल्लू में कार्यरत थे। जब जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनावों की घोषणा हुई, तो उन्हें श्रीनगर के बारामूला में अपनी कंपनी सहित भेजा गया। यहां उसकी छाती और पीठ में तेज दर्द हुआ। हालत को देखते हुए सहयोगियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया।
26 दिसंबर को उपचार के लिए उन्हें पहले फोर्टिस अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया। 11 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पार्थिव देह जब पैतृक गांव लाई तो उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गईं। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय श्मशानघाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। कुल्लू से आए हुए जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया तथा अंतिम सलामी दी।
000