फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   इंटर कालेज हॉकी में सुंदरनगर को हरा मंडी ने जीता खिताब

इंटर कालेज हॉकी में सुंदरनगर को हरा मंडी ने जीता खिताब

Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
इंटर कालेज हॉकी में सुंदरनगर को हरा मंडी ने जीता खिताब
सुंदरनगर(मंडी)। एमएलएसएम कालेज में आयोजित छात्राओं की इंटर कालेज हॉकी प्रतियोगिता में पीजी कालेज मंडी ने मेजबान सुंदरनगर को 1-0 से हराकर ट्राफी जीत ली है। वीरवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंडी की खिलाड़ी गीतांजलि ने 29वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत की राह आसान की। इस गोल के बाद एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर पूरे मैच में हावी रहा लेकिन खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए पीजी कालेज बिलासपुर व पौंटा साहिब के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें बिलासपुर ने 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता मंडी की टीम को मुख्यातिथी डॉ. एसपी पुरी ने ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल, प्रवक्ता डॉ. सीपी कौशल, सुनील सेन, नरेश वर्मा, आयोजन समिति के सचिव लोकेश शर्मा, अनिल गुलेरिया सहित कालेज अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed