{"_id":"5b2be2864f1c1b6a4d8b7cba","slug":"21529602694-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परता सफल होते ही लटोगली देवता के गूर बने दौलत राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परता सफल होते ही लटोगली देवता के गूर बने दौलत राम
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। बड़ा देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र देव शिल्ही लटोगली के गूर शेर सिंह ठाकुर को बारिश न होने पर गद्दी से उतार दिया गया है। पिछले दिनों भयंकर सूखा पड़ने के बाद देव शिल्ही लटोगली के मंदिर में किसानों-बागवानों ने बारिश के लिए प्रदर्शन कर दिया था। जहां बारिश के लिए वर्तमान गूर और पूर्व के गूरों ने परता देने के लिए देवता को धूप देकर बारिश के लिए मनाया था। वर्तमान गूर शेर सिंह ठाकुर देवता को बारिश के लिए मनाने में असमर्थ रहे। लेकिन, उनके छोटे भाई दौलत राम का बारिश के लिए परता सफल रहा और वीरवार को दौलत राम को विधिवत रूप से देवता का गूर बनाया गया। वीरवार को देव शिल्ही लटोगली के गूर दौलत राम को बड़ा देव कमरूनाग के गूर लीलमणी की मौजूदगी में गूर की गद्दी पर बिठाया गया। इस मौके पर सैकड़ों किसानों और बागवानों ने भाग लिया। देव शिल्ही लटोगली को बड़ा देव कमरूनाग के बाद बारिश देने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। जब कमरूनाग के गूरों से भी बारिश न हो तो कमरूनाग देवता के गूर को देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र शिल्ही लटोगली के दरबार पहुंचना पड़ता है। देव लटोगली से बारिश की अरदास के बाद बारिश झमाझम होती है। देव कमरूनाग के गूर लीलमणी ने शिल्ही लटोगली के नए गूर दौलत राम की बतौर गूर की ताजपोशी की पुष्टि की है। देव लटोगली कमेटी के प्रधान चरनदास ने बताया कि गूर दौलत राम को विधिवत रूप से देवता शिल्ही लटोगली का गूर बना दिया गया है। वीरवार को देव लटोगली अपने नए गूर के घर पधारे और देवलुओं तथा हारयानों के लिए धाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमरूनाग देवता के गूर लीलमणी, देवी जालपा के कटवाल दीवान चंद ठाकुर, पूर्व प्रधान राम लाल ठाकुर, जालपा माता के सचिव बिंदर ठाकुर, शिल्हणु पंचायत के उपप्रधान भीम सिंह ठाकुर, हेम सिंह, तोम चंद और डोले राम समेत अनेक कारदारों ने भाग लिया।
विज्ञापन