फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम का दौरा रद्द, बारिश-तूफान से उखड़े तंबू

सीएम का दौरा रद्द, बारिश-तूफान से उखड़े तंबू

Wed, 21 Mar 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम का दौरा रद्द, बारिश-तूफान से उखड़े तंबू
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। राजकीय वल्लभ कालेज मंडी के सालाना समारोह में अव्यवस्था खूब हावी रही। कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव जीतकर वल्लभ कालेज मंडी से अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को कालेज के सालाना समारोह में मौसम की खराबी के कारण शिरकत नहीं कर सके। खराब मौसम में उनका दौरा रद्द हो गया। लेकिन अगर सीएम आ भी जाते तो जरूर गड़बड़ हो जाती। सालाना समारोह कालेज कैंपस में खुले में किया गया था। तेज बारिश और तूफान में कॉलेज प्रशासन के प्रबंधों की पोल खुल गई। टेंट कई जगह से उखड़ गए और बारिश का पानी पंडाल में गिरने लगा। स्टाफ और स्टूडेंट्स को छाता लेकर प्रोग्राम में बने रहना पड़ा। सीएम के न आने के बाद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लेकिन, अव्यवस्था को देखकर वह तल्ख हो गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं तो घर का आदमी हूं। लेकिन, यदि सीएम जयराम ठाकुर समारोह में आते तो इस अव्यवस्था से गड़बड़ हो जाती। उन्होंने कालेज प्रबंधन को भविष्य में बेेहतर प्रबंधन के साथ कार्यक्रम के आयोजन की सलाह दी और अपनी नाराजगी जाहिर की। शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उन्हें इसके लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन

कब क्या हुआ
साढ़े बारह बजे के करीब जैसे ही वह कार्यक्रम में पहुंचे। गेट पर पहुंचते ही बारिश और तूफान शुरू हो गया। जरा सी बारिश से प्रबंधों के शामियाने उखड़ गए। इंतजाम ऐसे थे कि मूसलाधार बारिश तो दूर बारिश की चंद बूंदों से पंडाल में बैठे विद्यार्थी, अभिभावक और स्टाफ तितर बितर हो गए। जब तक मुख्यातिथि मंच तक पहुंचे पंडाल में बैठे लोग बारिश से बचने को इधर-उधर आश्रय लेने लगे। यहां तक की मुख्यातिथि के लिए रखे गए सोफे तक बारिश में भीग गए। वह सोफे पर बैठ तो गए लेकिन बीच में जब बारिश शुरू हुई तो कॉलेज प्रशासन से सोफे मंच के ऊपर ही लगा दिए। जब मुख्यातिथि संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की तैयारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. अमर देव निदेशक उच्च शिक्षा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डा इंद्र देव शर्मा प्राचार्य वल्लभ राजकीय महाविद्यालय ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आईआईटी से हाल ही में कॉलेज को मिले भवन के बड़े हॉल में धाम का आयोजन किया गया था। वल्लभ कॉलेज में पढ़ाई करते हुए छात्र राजनीति से कॅरिअर की शुरूआत करने वाले सीएम जयराम ठाकुर मौसम की बेरुखी से कॉलेज में नहीं आ सके। हालांकि, वीरवार को सुंदरनगर में उनका दौरा प्रस्तावित है। लेकिन, वह खासतौर पर वल्लभ कॉलेज के छात्र होने के नाते यहां आने के लिए हामी भर चुके थे। सवा बारह बजे तक उनके आने पर संशय बना रहा। लेकिन, अंत में जब मौसम पूरी तरह से बिगड़ गया तो उनके आने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने रखी ये मांगें
कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यातिथि के समक्ष सालों से कॉलेज में लंबित ऑडिटोरियम की मांग को रखा। वहीं, कक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त भवन, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के लिए एक नई आवासीय कॉलोनी का निर्माण और एनसीसी एयरविंग यूनिट को स्थायी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों रुपये की छात्रवृत्ति बांटी
छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत लगभग दो लाख 42 हजार की छात्रवृत्तियां छात्रों को वितरित कीं। सोनिया शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत 11 हजार, प्रतिभा पुष्पा अवार्ड के तहत 10 हजार, महेंद्रा इंश्योरेंस सेवा की ओर से 2 लाख 5 हजार, रुकमणी देवी तथा तेज सिंह मेमोरियल बीआर अवस्थी मेमोरियल तथा सैन दास पूरी मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत 16 हजार की राशि भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

इन्हें मिला पुरस्कार
दयावंती, प्रेम सिंह, निशा कौशल, सरोज, भानु प्रताप सिंह, साक्षी, संतोष, प्रतिभा, साक्षी शर्मा, प्रेम यामिनी, रूप सिंह, अजय कुमार, होशियार सिंह, शिवम अत्री, रजत कुमार, मनीष पाल, धीरज वर्मा, लवीन कुमार, रवीना कुमारी, सुमना देवी, ऊषा भारती, कमला देवी, मोनिका, गीताजंलि, दीक्षा, हेमलता, तनूजा, गरिमा, शिवानी शर्मा, शिक्षा देवी, चंपा, रजनी देवी, अंगद सिंह, विकास ठाकुर, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मोहित, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, आदर्श आनंद, निखिल ठाकुर, रजनीश कुमार, आंचल शर्मा, दिव्य महाजन, सुषमा, नेहा, अनिल कुमार, स्वेता गुलेरिया, पवन, रेखा, हिमा, मीरा, योगेश कुमार, सेवा सिंह, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह, कार्तिक, देव कुमार, निशांत ठाकुर, शुभम, नितिशा, जीनत खान, विजय कुमार, लेखराज, जगजीत, घनश्याम, जितेंद्रा कुमारी, अमर ठाकुर, डिंपल कुमारी, कर्म सिंह, विशाल, विजय कुमार, कमलेश, हितेश, ममता, वैशाली, रेखा, विजय, मोनिका, डोलमा, प्रियंका, रूप सिंह, शिवांश, पवन कुमार, दिनेश कुमार, दीपिका समेत कई विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक नाचन विनोद कुमार, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, अध्यक्षा हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, अध्यक्षा नगर परिषद सुमन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अजय राणा, पीटीए अध्यक्ष ललित पठानिया, केंद्रीय छात्र संघ की उपाध्यक्षा दिव्य महाजन, एसडीएम डा मदन कुमार, वन अरण्यपाल मण्डी उपासना पटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा जीवानंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed