फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सेमेस्टर की तैयारी पूरी

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सेमेस्टर की तैयारी पूरी

Tue, 20 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सेमेस्टर की तैयारी पूरी
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे प्रोफेशन (सेमेस्टर) के लिए प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, अभी तक कॉलेज में स्टाफ की कमी है। लेकिन, द्वितीय सेमेस्टर के विषयों के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। जिससे अब एमसीआई की टीम की ओर से द्वितीय सेमेस्टर के लिए हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है। एमसीआई की टीम जल्द ही कॉलेज का दौरा कर सकती है। औचक दौरे के लिए कोई तिथि तय नहीं होती है। जिसके चलते कॉलेज में बैठकों का दौर लगातार जारी है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष द्वितीय सेमेस्टर बैठना है। जिससे अब पांच अन्य डिपार्टमेंट होंगे। जिनके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले सेमेस्टर में मात्र 3 डिपार्टमेंट थे। वहीं, अब पांच विषय द्वितीय सेमेस्टर के होंगे। इन विषयों के स्टाफ की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। महज 8.5 फीसदी स्टाफ की कमी अब कॉलेज में बची है। नए विषयों माइक्रोबायोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन सेमेस्टर जोड़े गए हैं। जिनके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डीएस धीमान ने कहा कि एमसीआई की टीम ने दौरा करना है। लेकिन, इस औचक दौरे की तिथि तय नहीं है। कॉलेज प्रबंधन ने दौरे के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed