फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रिवालसर में राज्यस्तरीय छेश्चू मेला शुरू

रिवालसर में राज्यस्तरीय छेश्चू मेला शुरू

Sat, 24 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रिवालसर में राज्यस्तरीय  छेश्चू मेला शुरू
रिवालसर में राज्यस्तरीय छेश्चू मेला शुरू
विज्ञापन

रिवालसर (मंडी)। धार्मिक नगरी में राज्यस्तरीय तीन दिवसीय छेश्चू मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। मेले पर बौद्ध समुदाय को बधाई देते हुए विधायक ने सभी लोगों को गुरु पद्मसंभव के बताए गए आदर्शों पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रिवालसर एक ऐसा स्थान है, जहां पर तीन धर्मों के लोग मिलजुल कर रह रहे हैं। ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का दीप प्रज्वलित करके विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में डिग्री कॉलेज रिवालसर और यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोमस एवं जागृति महिला मंडल की महिलाओं ने भी इस दौरान अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगर पंचायत रिवालसर के प्रधान लाभ सिंह, कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया, शक्ति केंद्र रिवालसर के प्रधान भूपसिंह, नगर पंचायत पार्षद, बल्ह आईटी सेल के प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। अंत में विधायक ने स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed