{"_id":"5a897ffd4f1c1b1d368bafea","slug":"21518960637-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ का अनुशासन तोडने वालों पर होगी कार्यवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ का अनुशासन तोडने वालों पर होगी कार्यवाई
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण को लेकर सीएम से मिलेगा पीटीए संघ
संघ का अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द होगा विस्तार
सुंदरनगर में रविवार को संघ की बैठक में की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पीटीए अध्यापक संघ की बैठक में संघ का अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएम और शिक्षा मंत्री से मिलने और प्रदेश कार्यकारिणी के जल्द विस्तार का भी निर्णय लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष हरीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें करीब पांच सौ पीटीए शिक्षकों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री से यह मुलाकात बजट सत्र से पहले की जाएगी। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनी है, प्रदेश के विकास को लेकर अनेकों नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में लंबे समय से पीटीए शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन, इस वर्ग के नियमितीकरण को लेकर कोई नीति अब तक नहीं बन पाई है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार हजारों पीटीए शिक्षकों को अवश्य न्याय प्रदान करेगी। इस मौके पर हरीश ठाकुर ने कहा कि जल्द ही संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और संघ में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में इस वर्ग से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारी अमित कुमार, प्रताप फौजी, रोशन भारती, शिशुपाल गाजटा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार, मंडी के जिलाध्यक्ष हरीओम वर्मा, शिमला के प्रधान जयलाल, ऊना के प्रधान अमित कुमार, माया राम ठाकुर, दिनेश शर्मा, किरण नेगी, नेक सिंह और हरि सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।