{"_id":"5a8585e14f1c1bef7b8b7696","slug":"21518700001-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने धर्मपुर पंचायत समिति पर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने धर्मपुर पंचायत समिति पर लहराया परचम
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा ने दो सालों में ही कब्जा कर लिया है। यहां पर भाजपा ने कांग्रेस से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है। वीरवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनोद कुमार और उपाध्यक्ष मौनी राम को चुना गया। यह पहला मौका था, जब कांग्रेस ने इस पंचायत समिति में अपना कब्जा किया था, लेकिन मात्र दो सालों में ही उनके हाथों से सत्ता छिन गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पीठासीन अधिकारी तहसीलदार धर्मपुर मनफुल सिंह से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौर हो कि धर्मपुर पंचायत समिति में कुल 22 सदस्य हैं और पिछले दिनों पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था, जिसपर पहले ही चर्चा हो चुकी थी। चुनाव अधिकारी तहसीलदार धर्मपुर मनफुल सिंह और नायब तहसीलदार बालकृष्ण शर्मा तथा बीडीओ धर्मपुर गुनजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में वीरवार को चुनाव करवाए गए। इसमें 22 में से 19 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार और उपाध्यक्ष मौनी राम ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलवाया कि वह मिलजुलकर पंचायत समिति को चलाएंगे तथा सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की संयोजक वंदना गुलेरिया, भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, मंडल उपाध्यक्ष देशराज पालसरा, धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकर दास, चोलथरा पंचायत के प्रधान पवन कुमार, भरौरी पंचायत के प्रधान विनोद शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और उन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन