फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बेसहारा पशु को बचाते समय चाह का डोहरा में पलटी निजी बस

बेसहारा पशु को बचाते समय चाह का डोहरा में पलटी निजी बस

Mon, 08 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा पशु को बचाते समय चाह का डोहरा में पलटी निजी बस
पशुओं को बचाते समय पलटी निजी बस
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। क्षेत्र के तलेली-घांघणु-सुंदरनगर संपर्क मार्ग पर चाह का डोहरा गांव से दो किमी दूरी पर स्थित बह की धार नामक गांव के पास एक निजी बस सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चल रहे बेसहारा पशुओं को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त निजी बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई भी अन्य सवारी मौजूद नहीं थी। दुर्घटना में बस के चालक और परिचालक भी घायल होने से बच गए हैं। बस के सड़क पर पलटने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। डैहर पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी गिरदारी लाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed