फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नगवाईं में घरों में घुसा बरसात का पानी, लोग बेहाल

नगवाईं में घरों में घुसा बरसात का पानी, लोग बेहाल

Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
नगवाईं में घरों में घुसा बरसात का पानी, लोग बेहाल
नगवाईं (मंडी)। नगवाईं मशोरा संपर्क सड़क के किनारे पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। बीती रात मुसलाधार बारिश का पानी नगवाईं में संतोष कुमारी, कमल किशोर, दीपक कुमार और राजकुमार के घरों में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी के साथ मिट्टी, कीचड़ तथा पत्थर सब घरों के अंदर घुस गया तथा घर में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा। प्रभावितों का कहना है कि सड़क किनारे पानी की निकासी के बारे में विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल चोपड़ा ने बताया कि भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ है। विभाग द्वारा उक्त सड़क के किनारे नालियां बनाने और सड़क की टारिंग करने की डीपीआर तैयार कर ली है तथा जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जिला भर में दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। कई संपर्क मार्गों पर चिकनी मिट्टी से यातायात में परेशानी हो रही है। इसके अलावा भूस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed