फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   214 applications for delivery riders and warehouse helpers in UAE

Mandi News: यूएई में डिलीवरी राइडर्स और वेयरहाउस हेल्पर के लिए 214 आवेदन

Thu, 18 Dec 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Dec 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
214 applications for delivery riders and warehouse helpers in UAE
मंडी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना एवं खाद्य वितरण) के लिए डिलीवरी राइडर्स तथा वेयरहाउस हेल्पर के 200 पदों को भरने के लिए युवाओं में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। 214 युवाओं ने आवेदन तो कर दिया लेकिन आज होने वाले साक्षात्कार में भाग लेने के लिए फिलहाल रुचि नहीं दिखाई है। केवल 112 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लेने की हामी भरी है। पूर्व में आवेदन करने वालों के साथ साथ अब अन्य युवाओं को भी आज क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में वीरवार को होने वाले साक्षात्कार के लिए पात्र कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये भर्तियां श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) द्वारा जेएसडीसी ग्रुप आफ कंपनीज के माध्यम से की जाएंगी। डिलीवरी राइडर्स के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 2500 दिरहम मासिक वेतन के साथ कमीशन एवं टिप्स प्रदान किए जाएंगे, जिससे कुल आय लगभग 70 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा बेसिक इंग्लिश का ज्ञान अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास गियर वाली मोटरसाइकिल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम एक वर्ष के लिए मान्य होना चाहिए।
विज्ञापन



बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का बेहतरीन मौका है। आज यानी वीरवार को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में किसी कारणवश आवेदन नहीं करने वाले भी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अक्षय कुमार, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed