फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित करे सरकार

पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित करे सरकार

Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित करे सरकार
बालीचौकी (मंडी)। अपनी मांगों को लेकर समस्त पंचायत सचिव, अनुबंध सचिव और जिला परिषद कैडरों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिला कुल्लू और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र जिला मंडी के 120 पंचायत सचिव मौजूद रहे। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पंचायत सचिव संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष खूबे राम दुग्गल ने की। उन्होंने सीएम के समक्ष अपनी मांगों का पिटारा खोला। उन्होंने सीएम से उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से निरंतर पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की ओर से किए जाने वाले समस्त कार्यों में पंचायत सचिव की मुख्य भूमिका रहती है। पंचायत सचिवों का कहना है कि उन्हें चाहे पंचायती राज में या फिर ग्रामीण विकास में विलय कर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इससे सरकारी कर्मचारी की तरह वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में इंद्र ठाकुर, रोशन चौहान, यशपाल ठाकुर, मेघ सिंह, पवन शर्मा, खेम सिंह, शेर सिंह, टेक चंद, नरोत्तम पूरी, पीतांबरा देवी, रमेश चंद, नानक चंद, संतोष ठाकुर, कोमल चौहान, सूरत राम, चमन लाल, बीर सिंह, दीना नाथ, भोला सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed