{"_id":"5b7c4e0f42c79246361b0e60","slug":"201534873103-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस टीचर का 1000 रुपये किया जाए प्रायोगिक भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस टीचर का 1000 रुपये किया जाए प्रायोगिक भता
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी केडी शर्मा ने की। बैठक में विज्ञान अध्यापकों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
संघ के जिला प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बैठक में विज्ञान अध्यापकों का प्रायोगिक भत्ता 150 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, वर्ष 2008 में नियुक्त अनुबंध अध्यापकों को अनुबंध की तिथि से वरिष्ठता लाभ देने, हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में गणित, कॉमर्स विषय सहित जीव विज्ञान विषय की कक्षाएं शुरू करने, नवीन पेंशन योजना को निरस्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को संयुक्त कर मुख्य अध्यापक का पद सृजित करने और जिला मंडी में विज्ञान भवन का निर्माण करने पर चर्चा की गई। उन्होंने विभाग से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर संघ जिला महामंत्री जय सिंह ठाकुर, अधीक्षक एलआर गुलशन, बल्ह खंड अध्यक्ष लवलीन, सुंदरनगर अध्यक्ष रविकांत, चच्योट अध्यक्ष प्रवीन पराशर, सरकाघाट प्रधान ईश्वर दास उपस्थित रहे।
000