फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कोटरोपी पहाड़ी से सटे चार गांवों को खतरा, 82 परिवाराें को अलर्ट जारी

कोटरोपी पहाड़ी से सटे चार गांवों को खतरा, 82 परिवाराें को अलर्ट जारी

Sun, 29 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोटरोपी पहाड़ी से सटे चार गांवों को खतरा, 82 परिवाराें को अलर्ट जारी
amar ujala - फोटो : amar ujala

पधर (मंडी)। कोटरोपी में भू-स्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहाड़ी से सटे चार गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। क्षेत्र के पंदलाही, भडवाहन, सास्ती और रोपा में यह अलर्ट जारी किया गया है। पंदलाही गांव को ज्यादा खतरा बना हुआ है। यहां पर करीब 12 परिवार रहते हैं। इनमें से अधिकतर परिवारों को प्रशासन की ओर तिरपाल रविवार को बांटे गए हैं। लोग दहशत में हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर तिरपाल तो दे दिए हैं। लेकिन, लोगों के पास इन तिरपालों को लेकर जंगल में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जबकि, इन गांवों के कुछ परिवार बरसात शुरू होने के बाद से ही जंगलों में तिरपाल के नीचे रातें गुजारनें को विवश हैं। अभी तक सरकार त्रासदी में आशियाने खोने वाले लोगों को जमीन मुहैया नहीं करवा पाई है। हालांकि, प्रभावितों को घर बनाने के लिए राहत राशि जारी कर दी गई है। लेकिन, जमीन न मिलने से यह लोग जंगलों में टेंट के नीचे रातें गुजार रहे हैं। इनमें से एक परिवार पटवार सर्कल के भवन में गत वर्ष गुजर बसर कर रहा है। इन चारों में कुल 82 परिवार हैं।

विज्ञापन

इन परिवारों को प्रशासन ने दिए तिरपाल
प्रभावित परिवारों की मांग पर शनिवार को सात परिवारों रावण राम, लेख राज, बीरी सिंह, बिहारी लाल, खेम सिंह, ओम चंद, अभिषेक को तिरपाल ज ारी किए गए हैं। जबकि रविवार को मथरा देवी, हंस राज, निर्मला देवी, भगवान दास, अचल कुमार, रीता देवी, राम को तिरपाल जारी किए हैं। प्रभावितों का कहना है कि प्रशासन ने तिरपाल तो दे दिए हैं। लेकिन, तिरपाल में कैसे परिवारों का गुजारा संभव है। लोग डर के साए में या तो घरों में राते गुजार रहे अथवा फिर जंगलों में तिरपाल लगाने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

चार गांवों में अलर्ट जारी:डीसी
उपायुक्त मंडी ऋगवेद ठाकुर ने कहा कि खतरे को देखते हुए चार गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। पंदलाही गांव में अधिक खतरा है। यहां पर लोगों को तिरपाल भी दिए गए हैं। लोगों को दिक्कतें पेश न आए इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed