फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रधान सुमन शर्मा और सचिव सुदर्शन कौर को चुना

प्रधान सुमन शर्मा और सचिव सुदर्शन कौर को चुना

Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधान सुमन शर्मा और सचिव सुदर्शन कौर को चुना
सुमन प्रधान और सुदर्शन कौर को सचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन

रोटरी क्लब मंडी की नई टीम की नियुक्ति पर अधिवेशन आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। रोटरी क्लब मंडी की नई टीम की नियुक्ति पर रविवार को अधिवेशन आयोजित किया गया। नई टीम में क्लब प्रधान सुमन शर्मा और सचिव सुदर्शन कौर को चुना गया। इस मौके पर पूरी टीम धर्मेंद्र राणा, नलिन कपूर, एमएल गुप्ता, सुरेंद्र मोहन, कुशाल ठाकुर, डॉ. चिरंजित परमार, गजेंद्र बहल और अखिलेश भारती को शपथ दिलाई गई। डॉ. चिरंजित परमार नियुक्ति अधिकारी थे और अजय अबरोल सहायक गवर्नर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 मुख्य अतिथि रहे।

नलिन कपूर पूर्व प्रधान ने अपने विदाई भाषण में क्लब के सभी सदस्यों को उन्हें भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी सदस्यों को सम्मानित भी किया। जिन्होंने वर्ष 2017-18 में उल्लेखनीय कार्य किया। पूर्व सचिव एमएल गुप्ता ने वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। अपने स्वीकृति भाषण में सुमन शर्मा ने सभी सदस्यों का उन्हें प्रधान चुनने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। प्राथमिकताओं में उन्होंने साफ और हरा भरा वातावरण, बेहतर शिक्षा व महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च रखा है। अजय अबरोल सहायक गवर्नर ने नई टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि सेवा पहले के रोटरी के आदर्श को साथ लेकर सभी सदस्य आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed