फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डिपो होल्डरों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार

डिपो होल्डरों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार

Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डरों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार
डिपो होल्डरों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार
विज्ञापन

वर्षों से लंबित एरियर की बकाया राशि का भी शीघ्र हो भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर (मंडी)। प्रदेश स्तर पर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन वितरण प्रणाली से जुड़े हजारों सेल्समैनों के हितों के लिए सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की गई है। बल्ह सहकारी सभा और डिपो होल्डर्स संघ की एक विशेष बैठक लेदा में आयोजित की गई। इसमें सरकार से सहकारी सभा और डिपुओं में तैनात सेल्समैन का गत 2012 से लंबित बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई और डिपो होल्डरों को सरकारी कर्मी घोषित कर निश्चित वेतन देने की भी वकालत की गई है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बल्ह डिपो होल्डर संघ के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सेल्समैन को वर्तमान में जो कमीशन सरकार की ओर से दी जा रही है, उससे महंगाई के दौर में परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। राशन की वेस्टेज, दुकानों का किराया, बिजली बिल और स्टेशनरी का खर्चा सेल्समैन को अपनी जेब से अदा करना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश संचालन समिति के महासचिव रमेश यादव, मुख्य सलाहकार तुलसी ठाकुर, सचिव जितेंद्र शर्मा, बिहारी लाल नाइक, रत्न लाल गुप्ता, मुलख राज सहित करीब दो दर्जन डिपो धारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed