फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   यादविंदर को सौंपी युवक मंडल की कमान

यादविंदर को सौंपी युवक मंडल की कमान

Fri, 23 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
यादविंदर को सौंपी युवक मंडल की कमान
यादविंद्र को सौंपी युवक मंडल की कमान
विज्ञापन

रिवालसर (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू की वार्ड छजवाण खाबू में ग्राम विकास नेहरू युवक मंडल का पुनर्गठन वार्ड पंच गीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से यादविंद्र शर्मा को प्रधान चुना गया। उपप्रधान पद के लिए बबलू शर्मा और सचिव के पद के लिए हरदेव शर्मा कोषाध्यक्ष के लिए देव राज तथा मुख्य सलाहकार बलदेव चंद शर्मा को चुना गया। धनी राम, देवेंद्र धनदेव शर्मा, मनोहर लाल, हेमंत शर्मा, बंशी लाल, तेज लाल, हेम राज, जसवंत, मान सिंह, कांशी राम शर्मा को सदस्य चुना गया।
आवारा कुत्ते ने आईपीएच कर्मी को काटा
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र के तहत एक पागल कुत्ते ने आईपीएच विभाग के कर्मचारी को काट दिया है। जानकारी के अनुसार लीलाधर शर्मा ड्यूटी के दौरान नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो से दफ्तर जा रहा था कि तभी उसे एक आवारा कुत्ते ने काट दिया। घायल व्यक्ति का सीएचसी रिवालसर में इलाज चल रहा है। लीलाधर ने बताया कि यह आवारा कुत्ता करीब व्यक्तियों को काट चुका है। नगर पंचायत रिवालसर में आवारा कुत्तों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। आवारा कुत्तों की दहशत से छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय छेश्चू मेले का आगाज आज
रिवालसर (मंडी)। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का शनिवार को शुभारंभ होगा। शुभारंभ समारोह में विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत के प्रधान लाभ सिंह, गुरु पदमसंभव बौद्ध निग्मापा मठ के सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि इसी मंदिर के प्रांगण में गुरु रिपोंछे की पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक छम नृत्य का आयोजन भी मंदिर कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed