फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रिटायर्ड पैरा मिलिट्री संघ केंद्र सरकार से खफा

रिटायर्ड पैरा मिलिट्री संघ केंद्र सरकार से खफा

Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड पैरा मिलिट्री संघ केंद्र सरकार से खफा
सरकाघाट/नबाही (मंडी)। रिटायर्ड पैरा मिलिट्री संघ वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में चिकित्सा सुविधा, पेंशन की विसंगतियां तथा कैंटीन संबंधी लंबित मुद्दे खूब गूंजे। सरकार को घेरते हुए संघ के सदस्यों ने मांगें पूरी न होने पर कड़ा रोष जताया। मीटिंग में कहा गया कि केंद्र सरकार पिछले 4 वर्षों में उनकी मांगों को पूरा करने में असमर्थ रही है। हालांकि, आश्वासन पूरे मिले थे, लेकिन जमीनी हकीकत पर कभी पूरे नहीं हो सके। जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को लोस चुनावों में भुगतना पड़ सका है।
विज्ञापन

बैठक संघ के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कहा कि अभी तक तमाम मुद्दे जस के तस हैं। यहां तक कि पूर्व सैनिकों को बजट में भी वित्त मंत्री की पोटली से मात्र टेंशन ही मिली है। आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। यदि केंद्र सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो लोकसभा चुनावों में केंद्र सरकार को खामियाजा भुगतना होगा। कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से रथ यात्रा निकाली थी। इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी चोरथला में संघ के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया था कि चुनावों के तुरंत बाद उनकी मांगों को हर हाल में पूरा किया जाएगा, लेकिन आज तक इस कुछ नहीं हुआ। बैठक में रिटायर्ड अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ पूर्व सैनिकों के आश्रित वीर नारियां भी उपस्थित रहे। मीटिंग में विशेष तौर पर कमांडेंट बलवीर ससवाल, सहायक सेनानी नेक राम और दलीप सिंह, उप सेनानी संतराम, ज्ञानचंद, बिशनदास, टेकचंद, संत राम मनोहर लाल, मेहर सिंह पठानिया, अनीता पठानिया सहित बहुत से रिटायर्ड सैनिक दिवंगत सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रितों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed