फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ऑटो की तर्ज पर शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिकल टैक्सियां

ऑटो की तर्ज पर शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिकल टैक्सियां

Wed, 13 Dec 2017 09:40 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
ऑटो की तर्ज पर शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिकल टैक्सियां
hrtc Taxi - फोटो : अमर उजाला
मंडी। साढ़े तीन सौ ऑटो वाले मंडी शहर में अब जल्द एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल टैक्सी ऑटो की तर्ज पर चलेगी। इसके लिए निगम के मंडी डिपो ने प्रबंधन को प्रस्ताव भेज दिया है। ऑटो की तर्ज पर टैक्सी का किराया भी प्रति किमी के हिसाब से अथवा शहर में तय रूट के हिसाब से फिक्स होगा। हालांकि, यह किराया उच्च प्रबंधन तय करेगा। लेकिन, यह माना जा रहा है कि शिमला और सोलन की तर्ज पर किराया पांच से लेकर 20 रुपये तक तय हो सकता है। रूट और किराए को लेकर मंडी डिपो ने प्रपोजल सौंप दी है, अब निदेशालय से स्वीकृति मिलते ही इन टैक्सी को चला दिया जाएगा। शहर के धार्मिक स्थलों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और विभागीय कार्यालय में जाने वाले लोगों को इन टैक्सी के चलने से सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए लोगों को इन टैक्सी/वैन को रूट परमिट का इंतजार करना पड़ेगा। इलेक्ट्रिकल टैक्सी शहर के 10 किमी के क्षेत्र में हर दिन सौ किमी तक चलेगी। प्रारंभिक चरण में दिन के समय ही इन टैक्सियों की सुविधा मिलेगी। सात सवारियों की क्षमता वाली इन टैक्सियों के चलने से किफायती दामों में यात्री शहर में घूम सकेंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे रूट और किराए के बोर्ड
इन टैक्सियों के रूट के चार्ट और किराए संबंधी जानकारी सार्वजनिक स्थलों पर मिलेगी। सार्वजनिक स्थलों पर ये बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा फोन पर भी टैक्सी की सुविधा की योजना को यहां पर लागू किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए किराए की दरें अलग होंगी।
विज्ञापन

अस्पताल, मंदिरों और दफ्तरों को सुविधा
निगम की इलेक्ट्रिल टैक्सियों के चलने से अस्पताल, प्रसिद्ध मंदिरों और विभागीय कार्यालयों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इन टैक्सियों के रूट डीसी ऑफिस, जोनल अस्पताल और प्रसिद्ध मंदिरों पर आधारित होंगे, जिससे अब सस्ते में लोगों में इन जगहों पर जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही शहर में चलेंगी टैक्सियां : आरएम
एचआरटीसी के मंडी डिपो के आरएम विनोद कुमार ने कहा कि इन इलेक्ट्रिकल टैक्सियों को शहर में चलाया जाएगा। शहर के भीतर के मुख्य रूट की प्रपोजल प्रबंधन को सौंप दी गई है। स्वीकृति मिलते शहर में किफायती किराए पर यह टैक्सियां चलाई जाएंगी।

शहर से बाहर चलाई जाएं टैक्सियां : यूनियन
मंडी। शहर में वर्तमान में साढ़े तीन सौ ऑटो चल रहे हैं। निगम की सस्ते किराए वाली इन इलेक्ट्रिकल टैक्सियों के चलने से इन ऑटों चालकों का व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। ऑटो चालक यूनियन मंडी ने इन टैक्सियों को शहर से 10 से 15 किमी के बाहर के एरिया में चलाने की मांग उठाई है। यूनियन का दावा है कि यदि शहर में ऑटो की तर्ज पर निगम इन टैक्सियों को चलता है तो पहले से यातायात दबाव के चलते जाम की समस्या झेल रहे यात्रियों और दिक्कतें पेश आएंगी। वहीं, उनके व्यवसाय पर इससे फर्क पड़ेगा। ऑटो चालक यूनियन ने इन टैक्सियों के शहर में चलने का विरोध जताया है। ऑटो यूनियन मंडी के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि 350 के लगभग ऑटो शहर में चल रहे हैं। एक ओर प्रशासन का तर्क है कि ऑटो के कारण शहर में जाम लगता है। वहीं, दूसरी ओर निगम खुद शहर में ऑटो चलाने जा रहा है। इससे तो शहर में जाम की समस्या और बढ़ेगी। निगम को इन टैक्सियों को शहर से 10 से 15 के बाहर वाले क्षेत्र में चलाया जाना चाहिए, जिससे 350 परिवारों की रोजी रोटी प्रभावित न हो। उन्होंने निगम प्रबंधन से इन टैक्सियों को शहर से बाहर चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने निगम को चेताया है कि यदि उनकी मांग न मानी गई तो वह भविष्य में इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed