फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रशासन-पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने से बढ़ा अवैध खनन का कारोबार

प्रशासन-पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने से बढ़ा अवैध खनन का कारोबार

Wed, 08 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन-पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने से बढ़ा अवैध खनन का कारोबार
सुंदरनगर (मंडी)। जिलेभर में विधानसभा चुनाव में प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की व्यस्तता के दौरान इन दिनों सुंदरनगर, नाचन और साथ लगते बल्ह विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन का गोरखधंधा जोरों पर है। सुकेती खड्ड, कंसा खड्ड तथा इसके साथ लगती सहायक खड्डों में इन दिनों पानी की मात्रा कम होने के कारण माफिया की ओर से भारी भरकम मशीनों के साथ धरती का सीना छलनी किया जा रहा है। खेत खलिहानों में भी इस गोरखधंधेे में जुड़े लोग कहर बरपा रहे हैं। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंध के बावजूद रेत बजरी के खुले में स्टॉक देखे जा सकते है। परंतु इन पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। जिस कारण खनन माफिया के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है। गोर हो कि भवन निर्माण के अलावा अन्य बड़े प्रोजेक्टों में सुंदरनगर, नाचन और बल्ह घाटी के रेत-बजरी की काफी अधिक मांग रहती है। यहां से रोजाना हजारों टन रेत बजरी की खेप आसपास के इलाकों तथा दूसरे जिलों में सप्लाई हो रही है। सुकेती खड्ड के किनारे नाचन के साई से लेकर बल्ह के गुटकर तक के दायरे में खनन माफिया जेसीबी तथा अन्य तरीकों से धरती का सीना छलनी कर रहा है। यही नही नाचन क्षेत्र के मंगलाह, काटली, हटगढ़, रड़ा, चल्लाह, चुनाहन, छलकी, डडोह, डिनक और डुगराईं क्षेत्र में खड्डों के साथ उपजाऊ जमीन खनन की भेंट चढ़ रही है। खनन महकमे ने यहां पर कुछ एक लोगों को खनन के परमिट जारी किए हैं लेकिन, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो बिना खनन महकमे की परमिशन से धरती का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन और खनन महकमा अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए दावे तो बहुत करता है परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जब-जब यह सक्रिय होते हैं तो खनन माफिया को पकड़ने के बजाए ट्रैक्टर और टिप्परों को अवैध रेत बजरी के साथ पकड़ कर कागजी औपचारिकताएं पूरी कर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो जाता है। परंतु माफिया का कुछ नहीं हो पाता है। जिससे इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

इन दिनों प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर है। जिस कारण पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं। जिस कारण हर जगह पर फोर्स की भारी कमी है। इसका पूरा फायदा खनन माफिया उठा रहा है और खुलेआम इन दिनों अवैध खनन में लगा हुआ है। जिस कारण धरती का सीना लगातार छलनी होता जा रहा है। अगर समय रहते अवैध खनन को न रोका गया तो वह दिन दूर नहीं जब भूमि में जलस्तर नीचे चला जाएगा। जिस कारण खेत खलिहान सूखे पड़ जाएंगे। इधर, अतिरिक्त उपायुक्त राजीव कुमार का कहना है कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन इनकी धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखे है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed