फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरौंझ पाठशाला में शिक्षकों की कमी से अंधकार में होनहारों का भविष्य

सरौंझ पाठशाला में शिक्षकों की कमी से अंधकार में होनहारों का भविष्य

Fri, 11 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सरौंझ पाठशाला में शिक्षकों की कमी से अंधकार में होनहारों का भविष्य
पधर (मंडी)। हाल ही में अपग्रेड हुई द्रंग क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौंझ में अध्यापकों के अधिकांश पद रिक्त रहने पर अभिभावकों ने मोरचा खोल दिया है। शुक्रवार को एसएमसी की बैठक में रिक्त पदों के मुद्दे को उठाते हुए अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के स्थानांतरण आदेशों की गाज से पाठशाला में टीजीटी आर्ट्स के दो पद, नॉन मेडिकल एक, कला, ओटी एक पद, डीएम, प्रवक्ता हिंदी, राजनीतिक शास्त्र, अधीक्षक, क्लर्क सहित सभी विषयों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। किसी भी शिक्षक को यहां टिकने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आधा सत्र बीता शिक्षक नहीं
एसएमसी प्रधान नागेंद्र सिंह सहित अभिभावक विमला देवी, तारा देवी, रीना देवी, मेघ सिंह, भागी राम, उर्मीला देवी, शकुंतला देवी, प्रकाश चंद, मदन सिंह, सरवन कुमार, शिरमा देवी, जया देवी, खूब सिंह, चंचला देवी, अरविन कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, सुंदर सिंह, रूप सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश चंद, गगना देवी, भवानी सिंह ने बताया कि स्कूल में जरूरी विषयों के पद वर्षों से खाली चल रहे हैं। शिक्षा विभाग डेपुटेशन के सहारे स्कूल की व्यवस्था को देख रहा है। आधा शिक्षा सत्र बीत जाने के बावजूद सरकार अभी तक शिक्षकों की तैनाती सरौंझ स्कूल में नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

स्कूलों में हो तैनाती
अध्यक्ष ने बताया कि अभिभावक अपने स्तर पर शिक्षक तैनात करने को सक्षम नहीं है, वहीं गरीबी के चलते अन्य स्कूलों में बच्चों का पलायन भी नहीं कर सकते। सभी अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य, राजस्व, विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर से मांग की है कि वह डेढ़ महीने के अवकाश के बाद स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति करने के अपने वायदे को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को दे दी है सूचना
प्रधानाचार्य आरती शर्मा ने बताया कि नए स्तरोन्नत विद्यालय में प्रवक्ता के दो पद भरे जाने शेष हैं। बताया कि स्कूल में रिक्त चल रहे अन्य सभी पदों की सूचना विभाग को दे दी गई है। शिक्षा संस्थान में जमा एक और दो की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

स्पॉट राउंड एडमिशन शुरू
पधर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पधर में 12 से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड एडमिशन शुरू की गई है। प्रधानाचार्य हरिंद्र बहल ने बताया कि संस्थान में ड्राफ्ट्समैन मकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, कटिंग टेलरिंग की खाली चल रही सीटों को भरने के लिए ईच्छुक अभियर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है जो दो दिन तक ही चलेगी। संस्थान में सुबह आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक एडमिशन फार्म दिए जाएंगे। दोपहर बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed