फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाजपा ने प्रदर्शन करके जबरन फूं का सीएम का पुतला, पुलिस के साथ धक्कामुक्की, चौहाटा में जमकर हमांगा

भाजपा ने प्रदर्शन करके जबरन फूं का सीएम का पुतला, पुलिस के साथ धक्कामुक्की, चौहाटा में जमकर हमांगा

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदर्शन करके जबरन फूं का सीएम का पुतला,  पुलिस के साथ धक्कामुक्की, चौहाटा में जमकर हमांगा
मंडी। कोटखाई में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मंडी में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर 12 बजे तक कारोबारियों ने मंडी शहर के अधिकांश बाजार बंद रखे। इसी दौरान भाजपा ने शहर में रैली निकालते हुए चौहाटा बाजार में जमकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी के बीच बाजार में लोक संपर्क कार्यालय के बाहर सीएम का पुतला फूंका। माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। सीएम के पुतले को आग लगाते वक्त प्रदर्शनकारी सिविल में तैनात पुलिस वालों से उलझे। इसी बीच पुतले की छीनाझपटी शुरू हो गई और पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की तक हुई। उधर, व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर 12 बजे तक शहर के अधिकांश बाजार बंद दिखे। जबकि आस पास के क्षेत्रों में बंद का मिला जुला असर रहा। बंद के दौरान कुछ देर के लिए लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि कोटखाई में दसवीं के छात्रा के रेप और कत्ल के मामले में सरकार और पुलिस की कार्यशैली लापरवाहपूर्ण रही है। गुड़िया के हत्यारोपी सूरज की पुलिस लॉकअप में हत्या इस सारे केस की पोल खोल रही है। पूरे प्रकरण में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं। अराजकता का आलम है। इस दौरान जांच पूरी होने तक मामले की सुनवाई दिन प्रतिदिन फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा कराने की मांग की गई। इस दौरान विधायक जयराम सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने सीएम को भेजा ज्ञापन
व्यापार मंडी के अध्यक्ष अशोक कपूर, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुमार सेठी, उपप्रधान नितिन कपूर, महासिचव राजेश महेंद्रू, सचिव दीनानाथ सेनी और हरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि शहर के अधिकांश बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रहे। मंडी व्यापार मंडल ने कोटखाई में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप और हत्या पर रोष व्यक्त किया है। साथ ही मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में भी एबीवीपी का प्रदर्शन
धर्मपुर (मंडी)। एबीवीपी की धर्मपुर इकाई ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में कोटखाई में छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में हो रही जांच को लेकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी की धर्मपुर इकाई ने प्रदेश सरकार से सारे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। कहा कि कोटखाई की गुड़िया को जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक परिषद आंदोलन जारी रखेगी। इस अवसर पर एबीवीपी के रजत, लवली, शुभम, कर्ण, केवल, अनुराधा, कंचना, सुषमा, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed