फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 organizations took out a rally against the atrocities on Hindus in Bangladesh.

Mandi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 20 संगठनों ने निकाली रैली

Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 organizations took out a rally against the atrocities on Hindus in Bangladesh.
मंडी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर वीरवार को मंडी में 20 संगठनों के पदाधिकारियों ने धर्म संघ भूतनाथ मंदिर केे बैनर तले आक्रोश रैली निकाली। उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार रोकने की मांग उठाई। इससे पहले सुबह 11 बजे 20 संगठनों के पदाधिकारी सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा सेरी मंच भारत माता की जय हो,, आदि देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके बाद शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में शासन परिवर्तन के लिए हाल में हुए आंदोलन के बाद से हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की लक्षित हत्याएं, क्रूर हमले, जबरन धर्मांतरण, दुष्कर्म, लूटपाट आदि की घटनाओं से हिंदू चिंतित हैं।
विज्ञापन

इन घटनाओं से उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बांग्लादेश में महिलाएं और लड़कियां लगातार छेड़छाड़, यौन हिंसा का शिकार हो रही हैं। मंदिरों और संपत्तियों पर व्यवस्थित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। सदियों पुराने प्रतिष्ठित हिंदू मंदिरों को अपवित्र किया गया है और मूर्तियों को नष्ट किया जा रहा है। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के घरों और व्यवसायों को लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म और अन्य समुदायों के अधिकारियों को अपने उच्च पदों से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को अत्याचारों और जातीय नरसंहार से बचाने के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मांग की कि मोहम्मद यूनुस को दिए गए शांति पुरस्कार को वापस लिया जाए।

...

इन संगठनों ने लिया हिस्सा
आक्रोश रैली में धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी, ब्राह्मण सभा मंडी, सिटीजन काउंसिल मंडी, राजपूत सभा मंडी, वीर मंडल, सनातम धर्म सभा, वरिष्ठ नागरिक सभा, विश्व हिंदू परिषद, सिंह सभा, इस्कॉन, महाजन सभा, हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग, भारत विकास परिषद, खत्री सभा, व्यापार मंडल इंदिरा मार्केट, वाल्मिकी सभा, सरकाघाट कल्याण सभा, व्यापार मंडल, नीलधारी सभा, रघुनाथ कुष्ट रोगी कल्याण सभा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed