{"_id":"5c9cfbddbdec2214367b7b15","slug":"191553791965-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा पहलवान को हराकर सुकेत केसरी बने विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरा पहलवान को हराकर सुकेत केसरी बने विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला के दौरान नगौण खड्ड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया है।
वीरवार को दंगल में हजारों लोगों की उपस्थिति में सुकेत केसरी के खिताब के लिए फाइनल मुकाबला पठानकोट के भूरा पहलवान और खन्ना के ही विकास पहलवान के बीच हुआ। इसमें विकास ने भूरा को कड़े मुकाबले में हराकर सुकेत केसरी का खिताब जीत लिया। विजेता पहलवान विकास को मुख्यातिथि उपायुक्त मंडी ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने 41 हजार की राशि और गुर्ज प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता को 31 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उधर, कनिष्ठ वर्ग में सुकेत कुमार के खिताब के लिए कंसा अखाड़े के देव कुमार का मुकाबला कंसा अखाड़े के प्रज्ज्वल कुमार के साथ हुआ।
इसमें देव कुमार ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। उपायुक्त ने विजेता देव कुमार को गुर्ज और 20 हजार का राशि इनाम में प्रदान की, जबकि उपविजेता प्रज्ज्वल को 15 हजार की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार, डीएसपी तरनजीत सिंह, तहसीलदार उमेश शर्मा, बीएस सेन, समाजसेवी एजी शेख, डॉ. पदम चंद गुलेरिया, खंड विकास अधिकारी मोहन कुमार, प्रो. अनिल गुलेरिया, दिव्या सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
000