{"_id":"5c87e3f8bdec2214632591bc","slug":"191552409592-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कट से परेशान छातर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कट से परेशान छातर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटों से बाधित हो रही पढ़ाई, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
कहा, शिकायत हो रही अनसुनी, कर्मचारी कर रहे अभद्र व्यवहार
बिजली समस्या से परेशान छातर के ग्रामीण अधिशासी अभियंता के पास पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के छातर पंचायत में बार-बार लग रहे बिजली के कटों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सालाना परीक्षाएं चली हुई हैं, ऐसे में बिजली बार-बार गुल होने से बच्चे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आरोप है कि अगर बिजली की शिकायत लेकर वे कार्यालय जा रहे हैं, तो उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा।
मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान और सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू के नेतृत्व में सुंदरनगर विद्युत मंडल में अधिशासी अभियंता ई. विकास शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीण केहर सिंह, हरि सिंह, परस राम, टेक चंद, संत राम, लालमन, सुमन लता, नर्वदा, निर्मला, इंदिरा देवी, पंकज, रानी, रीना, शबनम, बिमला देवी और नानकी देवी ने बताया कि छातर पंचायत में कई दिनों से लगातार बिजली बंद हो रही है। जब वे अनुभाग में शिकायत कर रोष जताते हैं तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है। इन दिनों बच्चों की सालाना परीक्षाएं चल रही हैं। बार-बार बिजली गुल होने से उनकी पढ़ाई में भी व्यवधान हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली की सुचारु व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, ई. विकास शर्मा ने ग्रामीणों की आश्वस्त किया है कि उनकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।