फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल कैद

चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल कैद

Sun, 06 Jan 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल कैद
सुंदरनगर (मंडी)। चेक बाउंस मामले में सुंदरनगर की अदालत ने दोषी को एक साल का कारावास और हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 सुंदरनगर की अदालत ने यह सजा सुनाई है। दोषी को 2.75 लाख रुपये हर्जाना अदा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी, डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी ने अधिवक्ता हुसन लाल शर्मा के माध्यम से दोषी मैसर्ज तासू इंजीनियरिंग के मालिक तजिंदर कुमार गुप्ता निवासी, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मंडी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला अदालत में दर्ज किया था। अधिवक्ता हुसन लाल शर्मा ने कहा कि दोषी तजिंदर कुमार गुप्ता का शिकायतकर्ता से 2 लाख 50 हजार रुपये का लेन-देन था। तजिंदर ने भुगतान के लिए 2.50 लाख रुपये का चेक दिया था। यह चेक बैंक में बाउंस हो गया। इस पर विजय ने अदालत में मामला दर्ज करवाया। अदालत ने दोषी तजिंदर कुमार गुप्ता को मामले का दोषी पाया और एक साल का कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी को 2.75 लाख रुपये हर्जाना देने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed