{"_id":"5b940485867a557ff306c950","slug":"191536427141-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक अधिया मंगाई जा रे... पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक अधिया मंगाई जा रे... पर झूमे
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। नलवाड़ मेला हरड़गलू की पहली सांस्कृतिक संध्या सारेगामा फेम ममता भारद्वाज और मशहूर पहाड़ी लोक गायक सूरज मेहता के नाम रही। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच ममता ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालक ठाकुर पवन देवगन ने भी श्रोताओं को खूब हंसाया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला के सफल सहयोग के लिए 16 हजार की राशि मेला कमेटी को दी। मेला कमेटी अध्यक्ष पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। ममता ने माही वे मुहब्बता सच्चियां ने, मेरे रश्के कमर, कजरा मुहब्बत बाला, नॉन स्टॉप नाटियां इक अधिया मंगाई जा रे, साहिबा रिये बीबिये, पंजाबी सांग जुगनी, मस्त बना देण बीबा, तारे गिन गिन याद च तेरी गानों से दर्शकों को खूब नचाया। गायक सूरज मेहता ने स्वयं लिखे पहाड़ी गीत और भजन गाए। उनकी जै हो गणपति गणेशा, म्हारे पाईंदल देउआ तेरी जै-जै कारा, तेरे नैणा रे इशारे हाय बिमलो लगदे सभी जो प्यारे, लागी लागी नाटी म्हारे हरड़गलू रे मेले, नॉन स्टाप पहाड़ी नाटियां बोतला फूटी हाए रे नातियां, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये से खूब धमाल मचाया। इसके बाद सुभाष राणा ने मना लो भोले बाबा को, कजो नैण मिलाये दिला मेरेया कजो चैन चुराए जानी मेरिये, हमें लागा तेरे दांदे रा चाव आदि गीत गाए। सांस्कृतिक संध्या में प्रशांत ठाकुर, राहुल यादव, जोगिंद्रनगर से धीरज कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
000
विज्ञापन
000