फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बल्ह की किसी बंजर जमीन पर किया जाए हवाई अड्डे का निर्माण

बल्ह की किसी बंजर जमीन पर किया जाए हवाई अड्डे का निर्माण

Thu, 14 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बल्ह की किसी बंजर जमीन पर किया जाए हवाई अड्डे का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर बल्ह बचाओ संघर्ष समिति लामबंद हो गई है और इस अड्डे को बल्ह की ही किसी दूसरी जगह बनाने पर अड़ गई है। इसी को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल विधायक इंद्र सिंह से उनके घर पर मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संयोजक प्रेम चंद सैनी के साथ क्षेत्र के करीब 200 किसान भी मौजूद रहे। सभी ने विधायक से एक स्वर से मांग की कि प्रस्तावित एयरपोर्ट साइट को बल्ह की किसी दूसरी जगह बंजर एवं सरकारी भूमि में बनाया जाए। किसान सभा बल्ह के प्रधान परस राम ने कहा कि जिला मंडी के मिनी पंजाब को बर्बाद होने से रोका जाए ताकि, यहां के किसान खेती कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अड्डे के निर्माण के लिए करीब 11 गांवों की 3500 बीघा में से 3019 बीघा जमीन और 1230 मकानों को विस्थापन का दुख झेलना पड़ेगा। किसानों ने कहा कि इस अड्डे के लिए जो मानचित्र सोशल मीडिया पर डाला गया है उसे देखने के बाद 11 गांवों के किसानों की नींद हराम हो चुकी है। किसानों को रात दिन अपनी भूमि की चिंता सताए जा रही है। नगर पार्षद और पूर्व प्रधान सुमन चौधरी ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित एयरपोर्ट साइट को लेकर आम किसानों और बल्ह के आम परिवारों में असमंजस की स्थिति पैदा हो चुकी है और लोग विस्थापन के डर से सहमे गए हैं और मांग की गई की सरकार और प्रशासन जल्द से जन सुनवाई करे और लोगों को राहत पहुंचाए।
विज्ञापन


सर्कल रेट पर नहीं चाहिए मुआवजा राशि : जोगिंद्र
फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने कहा कि बल्ह घाटी, जिसे मिनी पंजाब से जाना जाता है उसे दोहरी मार का शिकार होना पड़ रहा है। एक तरफ राज्य सरकार किरतपुर से मनाली फोरलेन में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू नहीं कर रही है, दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री बल्ह में हवाई अड्डे में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कर रहे हैं, जबकि मुआवजा राशि सर्कल रेट के मुताबिक दी जाएगी जोकि सरासर अन्याय है और किसान इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


अभी फाइनल नहीं एयरपोर्ट साइट : इंद्र सिंह गांधी
सभी लोगों के बातें सुनने के बाद अंत में विधायक ने कहा कि अभी तक एयरपोर्ट की साइट फाइनल नहीं हुई है। सर्वे का काम चला हुआ है और इसके लिए उपयुक्त दूसरी जगह भी तलाश की जा रही है। इस बारे में वह जल्द ही सीएम जयराम ठाकुर से मिलेंगे और बल्ह की उपजाऊ जमीन को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed