फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर की ध्वाली पंचायत से जीरो बजट खेती योजना का आगाज

धर्मपुर की ध्वाली पंचायत से जीरो बजट खेती योजना का आगाज

Sat, 02 Jun 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर की ध्वाली पंचायत से जीरो बजट खेती योजना का आगाज
धर्मपुर (मंडी)। खानपान के चलते बढ़ती बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए कृषि विभाग ने अब जीरो बजट खेती योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत लोगों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा। धर्मपुर विस क्षेत्र की ध्वाली पंचायत से कृषि विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है। लोगों को गाय के गोबर और गोमूत्र से कैसे बीज को ट्रीट करना है, इस संदर्भ में ध्वाली में विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डा. कुलदीप गुलेरिया, कृषि विकास अधिकारी डा. बलदेव पराशर, बीटीएम डा. अजय कुमार, डा. नेहा शर्मा, प्रसार अधिकारी विरेंद्र वालिया ने उपस्थित महिलाओं को जैविक खेती से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित होंगे मेले
विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार ने कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं किसानों के लिए शुरू की हैं जो किसानों तक पहुंचना जरूरी है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डा. कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि धर्मपुर में गांव व पंचायत स्तर पर किसानों को समूहों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा और किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरणा दी जाएगी। आने वाले समय में जगह-जगह किसान जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे तथा किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


वंदना देवी को सौंपी समूह की कमान
जीरो बजट खेती के शुभारंभ पर ध्वाली पंचायत में समूह का गठन भी किया गया। जालपा माता आत्म खाद्य सुरक्षा समूह का गठन भी इस दौरान किया गया। जिसमें वंदना देवी प्रधान, चम्पा देवी को उपप्रधान और रेखा देवी को सचिव बनाया गया बाकी, सभी महिलाओं को इसका सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed