फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला अधिकारी शैल बाला को दिया जाए शहीद का दर्जा: पवन ठाकुर

महिला अधिकारी शैल बाला को दिया जाए शहीद का दर्जा: पवन ठाकुर

Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
महिला अधिकारी शैल बाला को दिया जाए शहीद का दर्जा: पवन ठाकुर
सुंदरनगर (मंडी)। जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने ड्यूटी का निर्वहन करते गोली का शिकार हुई महिला अधिकारी शैल बाला को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी अपने ड्यूटी समय पर साहस दिखाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रही थी। जबकि, उस समय पुलिस विभाग मूकदर्शक बना रहा और महिला अधिकारी को उसकी कीमत अपनी जान देकर अदा करनी पड़ी। यह प्रदेश सरकार की विफलता है जो महिला अधिकारी को पुलिस की प्रोटेक्शन देने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। वहीं अधिकारी की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महिला अधिकारी की अंत्येष्टि के दिन सरकार का कोई भी मंत्री उसके घर या अंत्येष्टि स्थान पर नहीं आया। इसी से पता चलता है कि सरकार कितनी संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed