फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टिहरा-मण्डी600 मजदूरों को जल्द मिलेंगी वाशिंग मशीनें

टिहरा-मण्डी600 मजदूरों को जल्द मिलेंगी वाशिंग मशीनें

Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टिहरा-मण्डी600 मजदूरों को जल्द मिलेंगी वाशिंग मशीनें
कामगारों को जल्द मिलेंगी वाशिंग मशीनें
विज्ञापन

टिहरा (मंडी)। मनरेगा के तहत करीब छह सौ कामगारों को जल्द वाशिंग मशीनें और अन्य संबंधित उपकरण मिलेंगे। मार्च में मनरेगा के इन कामगारों को उपकरण मिलने थे, लेकिन किन्हीं कारणवश ये उपकरण नहीं मिल सके। अब जल्द इन उपकरणों के वितरण की उम्मीद जगी है। ये उपकरण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाते हैं। मनरेगा कामगारों प्रोमिला देवी, विमला देवी, आशा देवी, किरण बाला, रजनी देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, कांता देवी, पूरा देवी, सरला देवी, संगीता देवी आदि ने श्रम एवं कल्याण बोर्ड से मांग की थी कि उन्हें उचित समय पर उचित स्थान पर तथा नियमों के अनुसार उपकरण वितरित किए जाएं। इसके बाद अब उपकरणों को प्रदान किए जाने की कवायद तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि मार्च के अंत में उपमंडल के चोलथरा, ग्रयोह आदि पंचायतों में श्रम कल्याण बोर्ड ने कुछ मशीनें आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के माध्यम से वितरित कर दी थीं। लेकिन, कुछ पंचायतों के श्रमिकों को खाली हाथ लौटना पड़ा था। श्रम अधिकारी पीसी ठाकुर ने कहा कि छह सौ कामगारों को वॉशिंग मशीनें जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed