फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में इस बार बरसेंगे लाखों के इनाम

राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में इस बार बरसेंगे लाखों के इनाम

Wed, 14 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में इस बार बरसेंगे लाखों के इनाम
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में होने वाले दंगल को लेकर कुश्ती उपसमिति की बैठक समिति के चेयरमैन एवं तहसीलदार सुंदरनगर उमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दंगल के दौरान होने वाले विभिन्न लीग मुकाबलों में दी जाने वाली इनाम राशि में बढ़ोतरी को मोहर लगाई गई। बैठक में फाइनल को छोड़ कर सुकेत कुमार और सुकेत केसरी के लिए होने वाले विभिन्न मुकाबलों में इनाम राशि में लगभग दो गुना तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दंगल के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कोई भी विवाद होने की सूरत में फैसला लेने के लिए डॉ. पदम चंद गुलेरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय अनुशासन कमेटी का गठन किया गया है, जो किसी भी विवाद की सूरत में अपना फैसला देगी। जिसे सभी पहलवानों और रेफरी को मंजूर करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सुकेत कुमार का मुकाबला अंडर-19 में होगा। इसमें मंडी जिले से संबंधित पहलवान ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने दंगल में आने पर अपना स्थायी निवासी प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। उपसमिति के चेयरमैन उमेश शर्मा ने बताया कि इस बार प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों के इनाम में सदस्यों की मांग पर करीब दोगुनी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि दंगल का आयोजन 27-28 मार्च को होगा। 27 मार्च को दंगल के शुभारंभ पर लोनिवि के विश्राम गृह से जलेब निकलेगी। जो दंगल स्थल नगौण खड्ड कर जाएगी। जहां अखाड़े के पूजन के साथ मुकाबले आरंभ होंगे। सीनियर वर्ग में सुकेत केसरी के विजेता को 41 हजार और माली और उपविजेता को 31 हजार की नकद राशि इनाम में प्रदान की जाएगी। अंडर-19 में होने वाले सुकेत कुमार के मुकाबले में विजेता को 20 हजार और माली और उप विजेता को 15 हजार की नकद राशि दी जाएगी। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली जोड़ी को 35 सौ रुपये, क्वार्टर फाइनल में जोड़ी को 5 हजार और सेमिफाइनल के पहलवानों को 11 हजार प्रति जोड़ी इनाम दिया जाएगा। जूनियर वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर जोड़ी को 3 हजार, क्वार्टर फाइनल में 4 हजार और सेमिफाइनल में पहलवानों को 5 हजार प्रति जोड़ी इनाम बतौर पुरस्कार भेंट किया जाएगा। दंगल को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए विशेषज्ञों की विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं, जो दंगल के दौरान होने वाली सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को देखेंगी। उमेश शर्मा ने बताया कि मेले में होने वाले दंगल के लिए विभिन्न अखाड़ों में निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे है। इसके अलावा प्रचार के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बैठक में उप समिति के सदस्य अनिल गुलेरिया, बीएस सेन, हरनाम सिंह, ज्ञान चंद वर्मा, दीनानाथ शर्मा, संजय कुमार यादव, दया राम चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed