{"_id":"5a8efe6e4f1c1b3c718b6634","slug":"191519320686-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा धंसने से गिरी पोकलेन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा धंसने से गिरी पोकलेन, चालक घायल
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंगा धंसने से गिरी पोकलेन, चालक घायल
धर्मपुर (मंडी)। बरोटी कमलाह सड़क की कटिंग के दौरान पोकलेन मशीन शेरपुर के डोहग मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पोकलेन चालक को गंभीर चोटें लगी हैं। सिविल अस्पताल धर्मपुर में चालक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार करीब पांच बजे के कटिंग पर लगी मशीन डंगा बैठने के कारण करीब 50 मीटर नीचे लुढ़क गई। मशीन के गिरने की आवाज सुनकर शेरपुर और ललाना गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। शेरपुर गांव के युवकों ने मशीन के अंदर फंसे चालक को सड़क तक पहुंचाया। यहां से निजी गाड़ी में चालक को अस्पताल के लिए ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।